Astha Jain UPSC Biography in Hindi 2026, AIR 9, Age, Optional, Marks, and Marksheet, Attempts

Astha Jain – हाल ही मे UPSC CSE परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमे राजस्थान राज्य के अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा को टॉप करते हुए पूरे भारत मे प्रथम स्थान, तमिल नाडु की राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान तथा चंडीगढ़ के अकांश ढुल ने तीसरा स्थान, बिहार के राघव झुनझुनवाला ने चौथा स्थान व मध्य प्रदेश के ईशान भटनागर ने 5वाँ स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की आस्था जैन ने इस परीक्षा मे 9वीं रैंक प्राप्त किया। इस ब्लॉग मे हम आस्था जैन का जीवन परिचय, उनकी उम्र, उनके परिवार, उनकी शिक्षा, तैयारी, वैकल्पिक विषय और यूपीएससी परीक्षा मे प्राप्त मार्क्स के बारे मे जानेंगे।

Astha Jain UPSC Biography, Basic Detail

यूपीएससी टॉपर आस्था जैन से संबंधित महत्वपूर्व जानकारी जैसे – जन्म स्थान, गृह राज्य, माता-पिता, यूपीएससी परीक्षा मे प्रयास, वैकल्पिक विषय, स्कूल, कॉलेज आदि महत्वपूर्ण जानकारियाँ निम्न सारणी मे साझा किया गया है।

Astha Jain UPSC 2026 Biography
नामआस्था जैन
गृह राज्यशामली, उत्तर प्रदेश
जन्म तिथि2002
उम्र23 वर्ष
पिता का नामअजय जैन (बिजनसमैन)
माता का नामममता जैन (गृहणी)
उत्तीर्ण परीक्षायूपीएससी सीएससी 2026
यूपीएससी परीक्षा मे रैंक9वीं
पहली वरीयताआईएएस उत्तर प्रदेश
पहली वरीयता राज्यउत्तर प्रदेश
रोल नंबर831647
कुल मार्क्स1035
मुख्य परीक्षा मे मार्क्स837
इंटरव्यू मे मार्क्स198
परीक्षा का माध्यमअंग्रेजी
यूपीएससी परीक्षा कुल प्रयासतीन
वैकल्पिक विषयराजनीतिशास्त्र व अंतर्राष्ट्रीय संबंध
शैक्षणिक योग्यताबैचलर ऑफ आर्ट्स
स्कूलस्कॉटिश इन्टरनेशनल स्कूल (10वीं व 12वीं)
वर्ष10वीं (2017) व 12वीं (2019)
कॉलेजमिरांडा हाउस कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
जातिजैन
श्रेणीEWS

Astha Jain UPSC Biography

यूपीएससी टॉपर आस्था जैन का जन्म उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक छोटे से कस्बे काँधला मे हुआ था। आस्था जैन के पिता का नाम अजय जैन हैं, जोकि एक बिजनेसमैन हैं। आस्था जैन की माता का नाम ममता जैन है, जोकि एक गृहणी हैं।

Astha Jain Educational Qualification

आस्था जैन की प्रारम्भिक शिक्षा शामली मे ही हुई। आस्था जैन ने वर्ष 2017 मे स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल से 10वीं और वर्ष 2019 मे 12वीं की परीक्षा शानदार मार्क्स के साथ उत्तीर्ण किया। आस्था जैन ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कालेज से पूरी किया, जहाँ पर उन्होंने वर्ष 2022 मे राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय के साथ बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त किया। स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही आस्था जैन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की शुरुआत कर दिया था।

Astha Jain Optional Subject

आस्था जैन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री राजनीति विज्ञान विषय के साथ प्राप्त किया था, इसीलिए उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए राजनीति शास्त्र व अंतर्राष्ट्रीय संबंध विषय का चयन वैकल्पिक विषय के तौर पर किया था।

Astha Jain UPSC Total Attempt

आस्था जैन बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त करने के बाद वर्ष 2023 मे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मे पहली बार शामिल हुई, और अपनी मेहनत व सही रणनीति से तैयारी करते हुए पहले प्रयास मे ही उन्होंने इस परीक्षा को पास करके 186वीं रैंक प्राप्त किया।

उसके बाद आस्था जैन वर्ष 2024 मे पुनः दूसरी बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मे शामिल हुई और इस बार उनको इस परीक्षा मे सफलता मिली। 2024 में आस्था जैन की रैंक 131वीं थी और उनका चयन आईपीएस के पद पर हुआ। वर्तमान में वह आईपीएस की ट्रेनिंग कर रही है।

आस्था जैन शुरू से ही आईएएस बनना चाहती थी, इसीलिए वे 2025 मे पुनः इस परीक्षा मे शामिल हुई और इस वर्ष 9वीं रैंक प्राप्त करते हुए वे आईएएस के रूप मे चुनी गई।

Astha Jain Marks and Marksheet 2026

आस्था जैन को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 में कुल 1035 अंक मिले। उन्हें मुख्य परीक्षा मे 837 व इंटरव्यू मे 198 अंक प्राप्त हुए।

Astha Jain UPSC FAQs

प्रश्न – वर्ष 2025 मे यूपीएससी सीएससी परीक्षा मे किस अभ्यर्थी मे पूरे भारत मे 9वीं रैंक प्राप्त किया।

उत्तर – वर्ष 2025 मे उत्तर प्रदेश की आस्था जैन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 मे परीक्षा मे 9वीं रैंक प्राप्त किया।

प्रश्न – आस्था जैन की उम्र क्या है?

उत्तर – आस्था जैन का जन्म वर्ष 2002 मे हुआ था, अतः वर्तमान मे उनकी उम्र लगभग 23 वर्ष है।

प्रश्न – यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 मे 9वीं रैंक प्राप्त करने वाली आस्था जैन किस राज्य से हैं?

उत्तर – आस्था जैन उत्तर प्रदेश के शामली जिले के काँधला कस्बे की हैं।

प्रश्न – आस्था जैन का वैकल्पिक विषय क्या था?

उत्तर – आस्था जैन का वैकल्पिक विषय राजनीतिशास्त्र व अंतर्राष्ट्रीय संबंध था।

प्रश्न – आस्था जैन का यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 मे कौन-सा अटेम्पट था?

उत्तर – आस्था जैन ने अपने पहले और दूसरे प्रयास मे ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया था, किन्तु उन्हे मनपसंद पद प्राप्त नहीं हुआ था, इसीलिए 2025 मे पुनः वे इस परीक्षा मे शामिल हुई और अपने तीसरे प्रयास मे उन्होंने इस परीक्षा मे 9वीं रैंक प्राप्त किया।

इस पोस्ट मे हमने यूपीएससी सीएससी परीक्षा 2026 मे 9वीं रैंक प्राप्त करने वाली आस्था जैन का जीवन परिचय, उनकी आयु, माता-पिता, शैक्षणिक योग्यता, वैकल्पिक विषय आदि के बारे मे पढ़ा। हमे उम्मीद है कि यह आर्टिकल भी आपको पसंद आया होगा।

Leave a Comment