Akansh Dhull UPSC Biography in Hindi 2026, AIR 3, Age, Optional, Marks, Marksheet, and Attempts

Akansh Dhull – हाल ही मे UPSC CSE परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमे राजस्थान राज्य के अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा को टॉप करते हुए पूरे भारत मे प्रथम स्थान, तमिल नाडु की राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान तथा चंडीगढ़ के आकांश ढुल ने तीसरा स्थान, बिहार के राघव झुनझुनवाला ने चौथा स्थान व मध्य प्रदेश के ईशान भटनागर ने 5वाँ स्थान प्राप्त किया।

इस ब्लॉग मे हम चंडीगढ़ के आकांश धुल का जीवन परिचय, उनकी उम्र, उनके परिवार, उनकी शिक्षा, तैयारी, वैकल्पिक विषय और यूपीएससी परीक्षा मे प्राप्त मार्क्स के बारे मे जानेंगे।

Akansh Dhull UPSC AIR 3
Akansh Dhull UPSC AIR 3

Akansh Dhull UPSC Biography, Basic Detail

यूपीएससी टॉपर आकांश धुल से संबंधित महत्वपूर्व जानकारी जैसे – जन्म स्थान, गृह राज्य, माता-पिता, यूपीएससी परीक्षा मे प्रयास, वैकल्पिक विषय, स्कूल, कॉलेज आदि महत्वपूर्ण जानकारियाँ निम्न सारणी मे साझा किया गया है।

Akansh Dhull UPSC 2026 Biography
नामएकांश धुल
गृह राज्यहरियाणा (चंडीगढ़)
जन्म तिथि2001
उम्र24 वर्ष
पिता का नामज्ञात नहीं
माता का नामज्ञात नहीं
उत्तीर्ण परीक्षायूपीएससी सीएससी 2026
यूपीएससी परीक्षा मे रैंक3वीं
पहली वरीयताआईएएस
रोल नंबर3512521
कुल मार्क्स1057
मुख्य परीक्षा मे मार्क्स864
इंटरव्यू मे मार्क्स193
परीक्षा का माध्यमअंग्रेजी
यूपीएससी परीक्षा कुल प्रयासचार
वैकल्पिक विषयकामर्स और अकाउंटेंसी
शैक्षणिक योग्यताबैचलर ऑफ कॉमर्स
स्कूलसंत कबीर पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ (10th) भवन विद्यालय, चंडीगढ़ (12th)
वर्ष2016 (10th), 2018 (12th)
कॉलेजश्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
जातिजाट
श्रेणीसामान्य

Akansh Dhull Biography

आकांश धुल का जन्म हरियाणा के रोहतक मे हुआ था। बाद मे आकांश धुल का परिवार पंचकुला मे सेटल हो गया।

Akansh Dhull Educational Qualification

आकांश धुल की प्रारम्भिक शिक्षा चंडीगढ़-पंचकुला क्षेत्र मे हुई। चंडीगढ़ के संत कबीर पब्लिक स्कूल से वर्ष 2016 मे आकांश धुल ने 10वीं की परीक्षा पास किया तथा वर्ष 2018 मे चंडीगढ़ के भवन विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास किया। 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आकांश धुल चंडीगढ़ से हरियाणा आए, जहां पर दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध श्री राम कॉलेज ऑफ कामर्स से आकांश धुल ने बैचलर ऑफ कामर्स की डिग्री प्राप्त करी। स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही आकांश धुल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की शुरुआत कर दिया था।

Akansh Dhull Optional Subject

जैसाकी हमने ऊपर पढ़ा कि आकांश धुल के स्नातक के दौरान ही शैक्षणिक बैकग्राउंड कामर्स था, इसीलिए यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आकांश धुल ने वैकल्पिक विषय के तौर पर कामर्स और एकाउंटेंसी विषय का चयन किया।

Akansh Dhull UPSC Attempt

आकांश धुल, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मे कुल चार बार शामिल हुए। वर्ष 2022 मे अपने पहले प्रयास मे आकांश धुल सफल नहीं हो पाए थे।

वर्ष 2023 मे आकांश धुल दूसरी बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मे शामिल हुए और इस बार सही रणनीति और अपने अथक प्रयास के दम पर उन्होंने इस परीक्षा को क्रैक करते हुए आल इंडिया 342वीं रैंक प्राप्त किया।

वर्ष 2024 मे आकांश धुल पुनः तीसरी बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मे शामिल हुए, और एक बार फिर से इस परीक्षा को क्रैक करते हुए, उन्होंने ऑल इंडिया 295वीं रैंक प्राप्त किया।

चूंकि आकांश धुल का सपना एक आईएएस अधिकारी बनने का था, इसीलिए वर्ष 2025 मे वे पुनः चौथी बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मे शामिल हुए और इस बार उन्होंने ऑल इंडिया तीसरी रैंक प्राप्त करते हुए आईएएस पद के लिए चुने गए।

Akansh Dhull Marks and Marksheet 2026

आकांश धुल को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 में कुल 1057 अंक मिले। उन्हें मुख्य परीक्षा मे 864 व इंटरव्यू मे 193 अंक प्राप्त हुए।

Akansh Dhull UPSC FAQs

प्रश्न – वर्ष 2025 मे यूपीएससी सीएससी परीक्षा मे किस अभ्यर्थी मे पूरे भारत मे तीसरी रैंक प्राप्त किया।

उत्तर – चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश के आकांश धुल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मे ऑल इंडिया तीसरी रैंक प्राप्त किया।

प्रश्न – आकांश धुल की उम्र क्या है?

उत्तर – आकांश धुल का जन्म वर्ष 2001 मे हुआ था और वर्तमान मे उनकी उम्र 24 वर्ष है।

प्रश्न – यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 मे तीसरी रैंक प्राप्त करने वाले आकांश धुल किस राज्य से हैं?

उत्तर – यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मे तीसरी रैंक प्राप्त करने वाले आकांश धुल चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश से हैं।

प्रश्न – आकांश धुल का वैकल्पिक विषय क्या था?

उत्तर – एकांश धुल का वैकल्पिक विषय कामर्स और एकाउंटेंसी था।

प्रश्न – आकांश धुल का यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 मे कौन-सा अटेम्पट था?

उत्तर – आकांश धुल वर्ष 2025 मे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मे चौथी बार शामिल हुए थे, इसीलिए ये उनका चौथा प्रयास था। आकांश धुल पहले भी दो बार इस परीक्षा को क्रैक कर चुके थे।

इस पोस्ट मे हमने यूपीएससी सीएससी परीक्षा 2026 मे तीसरी रैंक प्राप्त करने वाले आकांश धुल का जीवन परिचय, उनकी आयु, माता-पिता, शैक्षणिक योग्यता, वैकल्पिक विषय आदि के बारे मे पढ़ा। हमे उम्मीद है कि यह आर्टिकल भी आपको पसंद आया होगा।

Leave a Comment