Anuj Agnihotri UPSC Biography in Hindi 2026, Age, Caste, Optional, Marks, Marksheet, and Attempts

Anuj Agnihotri UPSC – हाल ही मे UPSC CSE परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमे राजस्थान राज्य के अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा को टॉप करते हुए पूरे भारत मे प्रथम स्थान, तमिल नाडु की राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान तथा चंडीगढ़ के अकांश धुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस ब्लॉग मे हम अनुज अग्निहोत्री का जीवन परिचय, उनकी उम्र, उनके परिवार, उनकी शिक्षा, तैयारी, वैकल्पिक विषय और यूपीएससी परीक्षा मे प्राप्त मार्क्स के बारे मे जानेंगे।

Anuj Agnihotri UPSC IAS

Anuj Agnihotri UPSC Biography, Basic Detail

यूपीएससी टॉपर अनुज अग्निहोत्री से संबंधित महत्वपूर्व जानकारी जैसे – जन्म स्थान, गृह राज्य, माता-पिता, यूपीएससी परीक्षा मे प्रयास, वैकल्पिक विषय, स्कूल, कॉलेज आदि निम्न सारणी मे साझा किया गया है।

Anuj Agnihotri UPSC 2026 Biography
नामअनुज अग्निहोत्री
गृह राज्यचित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
जन्म तिथि1999-2000
आयु25-26 वर्ष
पिता का नामके बी अग्निहोत्री (परमाणु बिजलीघर)
माता का नाममंजू अग्निहोत्री (गृहणी)
उत्तीर्ण परीक्षायूपीएससी सीएससी 2026
यूपीएससी परीक्षा मे रैंकप्रथम
पहली वरीयताराजस्थान
रोल नंबर1131589
कुल मार्क्स1071
मुख्य परीक्षा मे मार्क्स867
इंटरव्यू मे मार्क्स204
परीक्षा का माध्यमअंग्रेजी
यूपीएससी परीक्षा कुल प्रयासतीन
वैकल्पिक विषयमेडिकल साइंस
शैक्षणिक योग्यताMBBS
स्कूलअटामिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल (10th) MB पब्लिक सीनियर सेकन्डेरी स्कूल, जोधपुर (12th)
इन्टरमीडियट मे प्रतिशत मार्क्स94%
कॉलेजAIIMS जोधपुर (MBBS)
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
जातिब्राह्मण
श्रेणीसामान्य

Anuj Agnihotri Biography

अनुज अग्निहोत्री का जन्म राजस्थान राज्य के चित्तौड़गढ़ जिले मे हुआ था। अनुज अग्निहोत्री के पिता का नाम के बी अग्निहोत्री है जोकि राजस्थान के रावतभाटा मे स्थित परमाणु बिजलीघर मे कार्यरत हैं। अनुज अग्निहोत्री के माता का नाम मंजू अग्निहोत्री है जोकि एक गृहणी हैं। अनुज अग्निहोत्री की वर्तमान मे उम्र 25-26 वर्ष है।

Anuj Agnihotri Educational Qualification

अनुज अग्निहोत्री की प्रारम्भिक शिक्षा रावतभाटा मे पूरी हुई। अनुज अग्निहोत्री ने दसवीं की परीक्षा रावतभाटा मे स्थित अटामिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से तथा 12वीं की परीक्षा एम बी पब्लिक सीनियर सेकन्डरी स्कूल से 94% अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। अनुज अग्निहोत्री ने अपनी स्नातक की पढ़ाई जोधपुर से पूरी किया, जहाँ पर उन्होंने एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त किया।

Anuj Agnihotri Optional Subject

अनुज अग्निहोत्री ने एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी किया था और इसीलिए मेडिकल बैकग्राउंड होने के कारण उन्होंने मेडिकल साइंस को अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप मे चुना था।

Anuj Agnihotri UPSC Attempt

अनुज अग्निहोत्री ने इस वर्ष अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया। अपने पहले प्रयास मे भी उनका चयन यूपीएससी मे हुआ था और उन्हे SDM का पद दिल्ली और केंद्रशासित प्रदेश कैडर मे प्राप्त हुआ था। वर्ष 2024 मे अपने दूसरे प्रयास मे अनुज अग्निहोत्री मुख्य परीक्षा पास करके इंटरव्यू तक पहुचे थे किन्तु अंतिम सूची मे उनका चयन नहीं हो पाया था। वर्तमान मे अनुज अग्निहोत्री की पोस्टिंग अंडमान व निकोबार केंद्रशासित प्रदेश मे है।

Anuj Agnihotri Marks and Marksheet 2026

अनुज अग्निहोत्री को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 में कुल 1071 अंक मिले। उन्हें मुख्य परीक्षा मे 867 व इंटरव्यू मे 204 अंक प्राप्त हुए।

UPSC द्वारा जारी किया गया अनुज अग्निहोत्री की मार्कशीट नीचे इमेज मे दी गई है।

Anuj Agnihotri UPSC Marksheet
Anuj Agnihotri UPSC Marksheet

Anuj Agnihotri UPSC FAQs

प्रश्न – वर्ष 2025 मे यूपीएससी सीएससी परीक्षा मे किस अभ्यर्थी मे पूरे भारत मे प्रथम स्थान प्राप्त किया?

उत्तर – वर्ष 2025 मे राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी सीएससी 2025 मे पूरे भारत मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करके इस परीक्षा को टॉप किया।

प्रश्न – अनुज अग्निहोत्री का वैकल्पिक विषय क्या था?

उत्तर – अनुज अग्निहोत्री का वैकल्पिक विषय मेडिकल साइंस था।

प्रश्न – अनुज अग्निहोत्री ने कौन-से प्रयास मे यूपीएससी सीएससी 2026 मे सफलता प्राप्त किया?

उत्तर – अनुज अग्निहोत्री ने अपने पहले प्रयास मे ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया था, किन्तु उन्हे मनपसंद पद प्राप्त नहीं हुआ था। इस वर्ष अपने तीसरे प्रयास मे उन्होंने परीक्षा मे टॉप किया।

प्रश्न – अनुज अग्निहोत्री की उम्र क्या है?

उत्तर – अनुज अग्निहोत्री की उम्र लगभग 25-26 वर्ष है।

इस पोस्ट मे हमने यूपीएससी सीएससी परीक्षा 2026 मे प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले अनुज अग्निहोत्री का जीवन परिचय, उनकी आयु, माता-पिता, शैक्षणिक योग्यता, वैकल्पिक विषय आदि के बारे मे पढ़ा। हमे उम्मीद है कि यह आर्टिकल भी आपको पसंद आया होगा।

Leave a Comment